रायपुर। राजधानी स्थित हिमालयन हाइट्स से आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाने वाले 4 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 लाख की सट्टा पट्टी के साथ 22 हजार रूपए नकद और 9 नगद मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर से इसकी सूचना मिली थी कि शहर के हिमालयन हाइट्स पर आईपीएल मैच में सट्टा पट्टी का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद फौरन पुलिस मुखबीर के बताए जगह पर पहुंची और एक आरोपी रवि दखवानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ उसके तीन साथी भी इसमें शामिल हैं जिसके बाद पुलिस ने बताए पते पर रेड कर तीनों आरोपी सुमीत रंगलानी, भगवानदास पंजवानी और मनोज कुमार जैन को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख की सट्टा पट्टी के साथ 22 हजार रूपए नकद और 9 नगद मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

No comments:
Post a Comment