'भारत' का ट्रेलर रिलीज, सलमान-कटरीना स्टारर यहां देखिए - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Monday, 22 April 2019

'भारत' का ट्रेलर रिलीज, सलमान-कटरीना स्टारर यहां देखिए

Bharat Trailer: 'भारत' की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे द्वारा अपने पिता को किए वादे पर आधारित है।
मुंबई। सलमान खान अपनी एक और पीडियड ड्रामा 'भारत' के साथ दर्शकों का दिल छूने को तैयार है। अलग-अलग टाइमलाइन को दिखाते हुए सलमान के कई पोस्टर्स इससे पहले जारी हो चुके हैं और कई दशकों के जरिए उनके किरदार का सफर मोशन पिक्चर में भी दिखाया जा चुका है। अब ट्रेलर जारी हो चुका है और सलमान के फैंस कुछ अलग अंदाज में उन्हें देखेंगे। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी।
सलमान खान इस फिल्म में छह अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। 'भारत' की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे द्वारा अपने पिता को किए वादे पर आधारित है। फिल्म में सलमान और कटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार हैं।
देखिए ट्रेलर


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news