पीड़ित महिला की गुहार, कांग्रेस नेता जीतू बारले ने की महिला से की छेड़छाड़, दंपत्ति ने दर्ज कराई एफआईआर, बदमाश नेता और उसके साथी ने दंपत्ति को पुलिस वालों के सामने दी धमकी, पुलिस ने अब तक नही की कोई कार्यवाही - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Wednesday, 17 April 2019

पीड़ित महिला की गुहार, कांग्रेस नेता जीतू बारले ने की महिला से की छेड़छाड़, दंपत्ति ने दर्ज कराई एफआईआर, बदमाश नेता और उसके साथी ने दंपत्ति को पुलिस वालों के सामने दी धमकी, पुलिस ने अब तक नही की कोई कार्यवाही


रायपुर | राजेन्द्र नगर थाने में बीती रात छेड़छाड़ और मारपीट की शिकार महिला और उसके पति से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मारपीट और छेड़छाड़ करने वालों ने महावीर चौक पर पहले मारपीट की, इसके बाद जब पीड़ित दंपत्ति शिकायत करने थाने पहुँचे तो बदमाश वहां पहुँच गए और थाने में पुलिस वालों के सामने दंपत्ति को धमकी दी। इतना ही नहीं थाने में ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों ने बदमाशों की आवभगत की। बदमाशों में एक कांग्रेस नेता जीतू बारले था। वहीं एक खुद को पुलिस वाला बता रहा था। पीड़ित दंपत्ति ने जब एफआईआर करने को कहा तो नाईट ड्यूटी ऑफिसर एएसआई श्रवण मिश्रा ने पहले तो मामले की जांच करने को कहा। महिला ने छेड़छाड़ की एफआईआर करने का जोर दिया तो नाईट अफसर ने करीब 4 घंटे थाने में बैठाने के बाद सिर्फ मारपीट की धारा लगाकर एफआईआर की। जबकि महिला ने छेड़छाड़ की लिखित शिकायत की थी। छेड़छाड़ की लिखित शिकायत मिलने के बाद भी अफसर ने जांच करने की बात कही। जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर पुलिस को फौरन एफआईआर करना होता है। लेकिन इस हरकत में शामिल नेता जीतू बारले और एक कथित पुलिस वाले के दबाव की वजह से छेड़छाड़ की एफआईआर नहीं की। दूसरी तरफ ये बात भी सामने आई है कि थाने के एक और एएसआई भी वहां मौजूद थे जिन्होंने थाना परिसर में बदमाशों को मदद कर वहां से हटवा दिया और बदमाशों को मेडिकल के लिए भी नहीं जाने दिया क्योंकि मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले नशे में थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news