रायपुर । गोकुल नगर में हुई तलवार बाजी का मुख्य आरोपी प्रेम गवली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गोकुल नगर में 12 अप्रैल की रात चार युवकों संदीप यदु, उमेश यदु, विकास यदु और पत्रकार श्रीकांत यदु को तलवार, डंडे से जानलेवा हमला किया गया था जिसमें उमेश और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना को गोकुल नगर के प्रेम गवली और उनके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से मुख्य आरोपी प्रेम गवली फरार था। बता दें कि इस घटना के बाद यादव समाज छत्तीसगढ़ में काफी आक्रोश था और घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल आरोपी प्रेम गवली को टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Post Top Ad 3
Raipur
Saturday, 20 April 2019
Home
Unlabelled
तलवारबाजी का मुख्य आरोपी प्रेम गवली गिरफ्तार, गोकुल नगर में घटना को अंजाम देने के बाद था फरार, पत्रकार श्रीकांत यदु समेत 3 लोगों पर किया था जानलेवा हमला
तलवारबाजी का मुख्य आरोपी प्रेम गवली गिरफ्तार, गोकुल नगर में घटना को अंजाम देने के बाद था फरार, पत्रकार श्रीकांत यदु समेत 3 लोगों पर किया था जानलेवा हमला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment