BIG BRAKING : 60 किलो अवैध गांजे के साथ 2 युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के ASI और आरक्षक ने पकड़ा तस्करो को - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Saturday, 27 April 2019

BIG BRAKING : 60 किलो अवैध गांजे के साथ 2 युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के ASI और आरक्षक ने पकड़ा तस्करो को


रायपुर l प्रदेश में गांजे की खपत लगातार बढ़ती जा रही है, आस पास के क्षेत्रो के युवक बेखौफ होकर अवैध गांजे का परिवहन कर रहे है l इसी दौरान राजधानी के नलघर चौक के पास ट्रैफिक पुलिस के ASI आर. एन. पांडेय और आरक्षक महेश सिंह चेकिंग कर रहे थे l इस दौरान उन्होंने बाइक सवार दो युवको को रोका जिनकी बाइक में नंबर नहीं लिखा था l जब ट्रैफिक पुलिस ने दोनों युवको से पूछताछ की तो दोनों हड़बड़ा गए l जिससे ट्रैफिक पुलिस को उन दोनों पर शंका हुई और जब उनके पास रखे बैगो की जांच की गयी तो उन बैगो से भारी मात्रा में गांजा मिलने से ASI और आरक्षक की आँख फटी की फटी रह गयी l जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना की जानकारी अपने संबंधित अधिकारियो को दी और कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवैध गांजे समेत दोनों युवको को अपनी हिरासत में ले लिया है l दोनों युवको से पूछताछ जारी है l पुलिस के मुताबिक़ जप्त किये गए गांजे की का वजन लगभग 60 किलो है l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news