रायपुर । बहुचर्चित नान घोटाले मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और स्टेनो रेखा नायर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सारे मामलों में आईपीएस मुकेश गुप्ता और स्टेनों रेखा नायर को स्टे मिला है। जस्टिस सामंत की कोर्ट ने दिए इन दोनों को स्टे मिला है। साथ ही दोनों को जो भी जांच एजेंसी है उनके इन्विस्टिगेशन मे सहयोग करने के भी निर्देश दिए है। वहीं अभियुक्त के वकील अमीन खान के मुताबिक रेखा नायर और मुकेश गुप्ता ने अलग-अलग केस दर्ज हुए थे। दोनों ही मामलों में अलग अलग कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिसमें हाईकोर्ट में रीट पिटीशन लगाया गया था। इसमें मुकेश गुप्ता पर अवैधानिक तरीके से फोन टैपिंग का एफआईआर दर्ज किया गया था। एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में रीट लगाई गई थी। वहीं रेखा नायर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद जस्टिस सामन्त की कोर्ट ने मुकेश गुप्ता मामले में राहत देते हुए कहा ” कोई ठोस कार्रवाई नहीं, हमने विभाजनकर्ता के खिलाफ याचिका दायर की, जब तक कि याचिका की पेंडेंसी और जांच के लिए याचिकाकर्ता शेल कोऑपरेट न हो जाए” सरल शब्दों में- कोर्ट ने फैसला दिया कि इन दोनों के खिलाफ दुर्भावना वश कोई कार्रवाई न किया जाए। रेखा नायर और मुकेश गुप्ता दोनों को जांच एजेंसी और उनके इन्विस्टिगेशन मे सहयोग करने के भी निर्देश दिए।
Post Top Ad 3
Raipur
Thursday, 18 April 2019
Home
Unlabelled
नान घोटाला मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और स्टेनो रेखा नायर को HC से बड़ी राहत
नान घोटाला मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और स्टेनो रेखा नायर को HC से बड़ी राहत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment