दोपहिया सवार युवक ने आरक्षक को मारी जोरदार टक्कर, एक्सीडेंट के बाद जवान अचेत होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा, सूचना के बावजूद पुलिस नही पहुंची मौके पर, पुलिस की लेट-लतीफी पर उठ रहें सवाल - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Wednesday, 17 April 2019

दोपहिया सवार युवक ने आरक्षक को मारी जोरदार टक्कर, एक्सीडेंट के बाद जवान अचेत होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा, सूचना के बावजूद पुलिस नही पहुंची मौके पर, पुलिस की लेट-लतीफी पर उठ रहें सवाल


रायपुर | राजधानी में पुलिसिंग की लेट-लतीफी को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके है और हर बार इसमें सुधार की बात पुलिस के आला अधिकारी करते है| लेकिन स्थिति आज भी जस के तस वाली ही है| पुलिस की लेट लतीफी का ऐसा ही एक नजारा कल शाम रिंग रोड में देखने को मिला जहां पुलिस के एक आरक्षक को दोपहिया सवार युवक ने जोरदर टक्कर मारकर घायल कर दिया| इस एक्सीडेंट में जवान अचेत होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा| राहगीरों ने जवान को बिच सड़क से उठाया और होश में लाने की कोशिश की| जिसके बाद एक्सीडेंट की सूचना तत्काल राजेन्द्र नगर पुलिस को दी गई| लेकिन राजेन्द्र नगर पुलिस घटना के करीब 25 मिनट बाद भी नही पहुंची जिसके बाद जवान को होश में लाकर उसे हास्पिटल रवाना किया गया| इस घटना से साफ जाहिर है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस किस प्रकार से लापरवाही बरतती है| जबकि थाने के टीआई को बताया गया था कि घायल उनके विभाग का ही आरक्षक है| जवान का नाम यशवंत कुमार ध्रुव और पटेवा थाने में पदस्थ है| जवान किसी काम से रायपुर आया था और पैदल ही सड़क पार कर रहा था तभी उसे दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी|

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news