बेमेतरा 22 अप्रैल 2019 :- बेमेतरा जिले के थान खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 27 एवं 28 के समीप स्थित पुलिस थाना थान खमरिया में आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है थाना परिसर के मुख्य गेट में बगल की दीवार पर लगे हुए लोकार्पण के पत्थर को ढका नहीं गया है इसमें गौरतलब पहलू यह है कि उक्त आरक्षी केंद्र मतदान केंद्र 27 व 28 से महज 100 मीटर के अंतर्गत आता है जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है बनी हुई है वर्तमान में 23 तारीख को मतदान होना है मतदान केंद्र के पास राजनीतिक पार्टियों के झंडे देखे जा रहे है , यहां स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा संपत्ति विरूपण की कार्रवाई भी दिखाई नहीं दे रही इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी चंद्रवंशी एवं थाना प्रभारी थान खमरिया से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया । दूसरी तरफ बेमेतरा जिले के ही साजा ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत राखी जो दुर्ग बेमेतरा मुख्य मार्ग में स्थित है वहाँ विद्युत पोल व मन्दिर में राजनीतिक प्रचार की तोरण पताका प्रशासनिक तंत्र को दिखाई ना देना साफ दर्शाता है कि निर्वाचन में लगे अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति कितने सजग है।
Post Top Ad 3
Raipur
Monday, 22 April 2019
Home
Unlabelled
जिले में हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन
जिले में हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment