केंद्र में सरकार बदलने महासमुंद राजनांदगांव और कांकेर की जनता ने किया मतदान- कांग्रेस - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Thursday, 18 April 2019

केंद्र में सरकार बदलने महासमुंद राजनांदगांव और कांकेर की जनता ने किया मतदान- कांग्रेस

मोदी सरकार की तानाशाही सोच और लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव की जनता ने किया मतदान-कांग्रेस

रायपुर/18 अप्रैल 2019। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में घर से निकल कर मतदाताओं ने 60 महीने की विवशता और अराजकता के खिलाफ मतदान किया है। मतदान के प्रतिशत से स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदाता भी पहले चरण के मतदाताओं की तरह देश में बदलाव चाहते हैं। देश अडानी-अंबानी के सामने घुटने के बल बैठे मोदी सरकार को बदलना चाहती है। देश मोदी की तरह चंद उद्योगपत्तियो के आगे मजबूर मोदी की सरकार नही बल्कि कांग्रेस की मजबूत सोच वाली सरकार चाहती है। 60 महीने से जनता बेबसी, विवशता और तंगहाली की जिंदगी जीने मजबूर रही है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण खेती किसानी से लेकर कारोबार तक सब चौपट हो गया। वन नेशन वन की बात कर, कर में लगाए गए टैक्स के कारण छोटे मध्य में लघु उद्योग पर इसका खासा प्रभाव दिख रहा है। रियल स्टेट मंदी के दौर से गुजर रहा है। कल कारखाने बंद होने के कगार पर खड़े हैं। युवाओं के हाथ में रोजगार नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आत्महत्या, युवाओं के रोजगार की समस्या, महिलाओं की सुरक्षा जैसे मसले पर मौन साधे बैठे रही है। सरकार के नीतियों का विरोध करने वालों को किस प्रकार से राष्ट्र विरोधी करार दिया जाता रहा है।
7 नवंबर 2013 को कांकेर की सभा में नरेंद्र मोदी ने विदेशो में जमा कालाधन देश में लाकर 15 लाख रुपया आम जनता के खातों में जमा करने की बात मंच से किये थे। अच्छे दिन लाने का, महंगाई कम करने और अनेक लोकलुभावने वादे करने के बाद जिस प्रकार से 60 महीने तक जनता पर मोदी सरकार ने कहर बरपाया है। वादा खिलाफी किया है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जनता को किस प्रकार से चुप कराने राष्ट्र विरोधी तक घोषित करने का प्रयास किया जाता रहा है। मोदी सरकार के 60 महीने की कार्यकाल में भयभीत, विवश, मजबूर जनता ने दूसरे चरण के मतदान में घर से बाहर निकल कर मोदी सरकार को हटाने मतदान किया है। मतदान के प्रतिशत से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने जो प्रदेश में बदलाव किया है, अब देश में बदलाव के संकेत भी दे रहे हैं। कांग्रेस की न्याय योजना, युवाओं का रोजगार, नया कारोबार शुरू करने में कागजी झंझटो से तीन साल की मुक्ति, स्वास्थ्य को लेकर दीर्घकालीन योजना, किसानों के लिए अलग से बजट सहित देश के चौमुखी विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को छत्तीसगढ़ की जनता ने हाथों हाथ लिया है और हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस के साथ मिलकर जनता देश में बदलाव लाने का संकेत भी दे दिया। कांग्रेस सरकार बनने के बाद देश फिर से पहले की तरह चलना शुरू होगा। महासमुंद, कांकेर, राजनांदगांव की जनता ने मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाने वाले मनमानी करने वाले के मोदी सरकार एवं लाल आतंक के खिलाफ मतदान किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news