रायपुर | पुलिस विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है और अब अपराधियों की खैर नहीं। अब थानेदार साहब ‘बुलट राजा’ बन थाना क्षेत्र में दबदबा बनाएंगे। आपको बता दे कि आउटर के थाना क्षेत्रों में गश्त के लिए थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय से बुलट बाइक दी गई है। फ़िलहाल उरला के अलावा तीन अन्य थाने को बुलट दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के अन्य जिलों के आउटर थानों को भी बुलट उपलब्ध करा दी है। इसका मुख्य उद्देश्य कामकाज में कसावट लाना बताया जा रहा। कई बार पुलिस पेट्रोलिंग चार पहिया वाहन को घटना स्थल पर पहुंचने समय लगता है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने शुरुआत में शहर के चार आउटर थाने के प्रभारियों को गश्त के लिए बुलट दी है। जरूरत को देखते हुए आगे और भी थानों के लिए मांग की जाएगी। थाना प्रभारियों को बाइक मिलने से वे हर जगह गश्त में अकेले भी पहुंच सकेंगे।
Post Top Ad 3
Raipur
Sunday, 21 April 2019
Home
Unlabelled
थानेदार साहब ‘बुलट राजा’ बन क्षेत्र में बनाएंगे दबदबा, पुलिस विभाग ने कसी कमर, अब अपराधियों की खैर नहीं
थानेदार साहब ‘बुलट राजा’ बन क्षेत्र में बनाएंगे दबदबा, पुलिस विभाग ने कसी कमर, अब अपराधियों की खैर नहीं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment