गरियाबंद जिला में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव संपन्न। सात फेरों के पहले किया मतदान - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Thursday, 18 April 2019

गरियाबंद जिला में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव संपन्न। सात फेरों के पहले किया मतदान

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 573 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले के राजिम विधान सभा में शाम तक 68.5 प्रतिशत व बिन्द्रानवागढ में कुल 67.51 प्रतिशत मतदान की जानकारी प्राप्त हुयी है। मतदाताओ ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी का भरसक निर्वहन किया है। कहीं-कहीं मतदान केन्द्रों में आने वाले मतदाताओं को गुलाल व चावल का टीका लगाकर स्वागत किया गया। वहीं दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी प्रत्येक मतदान केन्द्रों में की गई। धूप को देखते हुए छाव व पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिले के 10-10 आर्दश एवं संगवारी मतदान केन्द्र आकर्षण के केन्द्र बने, जहॉ आकर्षक पंडाल लगाये गये थे।

जिले के संवेदनशील क्षेत्रों भी शान्तिपूर्ण मतदान हुआ

जिले के अति संवेदन शील क्षेत्रों में शांति पुर्ण मतदान की सूचना है, साहेबिन कछार में दोपहर तीन बजे तक 91 प्रतिशत मतदान हुआ तो वही कामरभौदी में 84 प्रतिशत मतदान दोपहर तक हो चुका था।

सात गांव के लोगों ने किया बहिष्कार 

जिले के देवभोग ब्लाक के सेन्दमुडा, खोकसरा, सगुनभाडी, परेवापाली, खम्हारगुडा, मोटरापारा जैसे सात से आठ गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया, बहिष्कार के संबंध में कई दिनों पूर्व गांव के बाहर बैनर पोस्टर भी लगाये गये थे। मिडीया में आयी जानकारी के बाद प्रशासन ने इन्हे मनाने की काफी कोशिश की किंतु ग्रामीण अंत तक नही माने और मतदान नही किया। ग्रामीण सेन्दमुडा पुल निर्माण की मांग को लेकर नाराज चल रहे हैं।

दुल्हन उमा और दुर्गा ने फेरे से पहले किया मतदान

गरियाबंद नगर वार्ड क्रमांक 12 की बेटी उमा भारती यादव ने लोकतंत्र के महापर्व में दुल्हे के स्वागत से पहले मतदान केन्द्र जाकर अपना बहुमूल्य मत दिया। उमा भारती ने कहा कि प्रत्येक पांच साल में यह अवसर मिलता है, जिसे मैं खोना नहीं चाहती। मत डालने के बाद प्रसन्न दिख रही उमा भारती ने कहा कि यह दोहरी खुशी का समय है। एक तरफ लोकतंत्र का त्यौहार तो दूसरी तरफ मेरी जीवन की अभूतपूर्व क्षण। उन्होंने कहा कि अब जाकर दुल्हे राजा का स्वागत करूंगी। इसी तरह छुरा विकासखण्ड के ग्राम अकलवारा मतदान केन्द्र 54 में गांव की ही बेटी दुर्गा निषाद ने भी बारात आने से पहले मतदान किया। दुर्गा मतदान करने इतनी उत्सुक थी कि तेल-हल्दी लगे साड़ी पहनकर ही अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने सेल्फी जोन में अपनी तस्वीर भी ली।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news