बेमेतरा 24 अप्रैल 2019:- लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसके उपरांत कल देर शाम से ईव्हीएम मशीनों का आना लगातार जारी रहा। आज सुबह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं प्रेक्षकों की मौजूदगी में ई.व्ही.एम. मशीनें स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में बनाये गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सील हुई। उक्त मशीनें अब मतगणना के दिन 23 मई 2019 को मतगणना के लिए निकाली जाएगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जवाबदारी सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के जवानों को सौंपी गई है। स्ट्रांग रूम परिसर में सी.सी.टीवी. कैमरा भी लगाए गये है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महादेव कावरे, सामान्य प्रेक्षक मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर , जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे एस.डी.एम.बेमेतरा. डी.एन.कश्यप, बेरला- दुर्गेश कुमार वर्मा, नवागढ़- डी.एस.उईके. एवं साजा एस.डी.एम उमाशंकर साहू, सहित अभ्यर्थी, तथा उनके अभिकर्ता एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
Post Top Ad 3
Raipur
Wednesday, 24 April 2019
Home
Unlabelled
ई.व्ही.एम. मशीनें स्ट्रांग रूम में सील
ई.व्ही.एम. मशीनें स्ट्रांग रूम में सील
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment