रायपुर । शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ प्रज्ञा द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश के भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिलने का गुस्सा अब रायपुर में भी दिखने लगा है। बड़ी संख्या में आम जनता और अलग-अलग राजनीति पार्टी के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर कर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बेल तत्काल निरस्त कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे है। वही अम्बेडकर चौक पर प्रज्ञा ठाकुर की तस्वीर भी जलाई गई। विदित हो कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिसको लेकर रायपुर नागरिक परिषद ने इसका कड़ा विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है।
Post Top Ad 3
Raipur
Saturday, 20 April 2019
Home
Unlabelled
रायपुर नागरिक परिषद ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जलाई तस्वीर, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शहीद हेमंत करकरे पर दिया था विवादित बयान
रायपुर नागरिक परिषद ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जलाई तस्वीर, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शहीद हेमंत करकरे पर दिया था विवादित बयान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment