Big Breaking : ढाई करोड़ रुपये नगद और कैश गिनने की मशीन जप्त, बोलेरो और बाइक समेत 3 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Sunday, 21 April 2019

Big Breaking : ढाई करोड़ रुपये नगद और कैश गिनने की मशीन जप्त, बोलेरो और बाइक समेत 3 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा

रायपुर । शेलेन्द्र नगर के मकान नंबर A-7 में कल आईटी की दबिश में ढाई करोड़ रुपये नगद और कैश गिनने की मशीन जप्त की गई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर हवाला का कारोबार संचालित होता था। प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ रुपये का हवाला किया जा रहा था। वही 1 काले रंग की बोलेरो से 1 करोड़ और बाइक से डेढ़ करोड़ रुपये के साथ 3 लोगों को अधीकारियों ने रंगेहाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई आईटी की टीम ने पुलिस और गवाहों के साथ की है। आरोपों से बचने अधीकारियो ने छापे की कार्रवाई वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ का है। इस सुने मकान में होने वाले हवाला कारोबार को लेकर बड़े गिरोह को संचालित करने वालों तक पहुँचने पूछताछ अब तक जारी है। आपको बता दें 19 अप्रैल को समता कॉलोनी स्थित समता आर्केड की दो दुकानों में आईटी की टीम ने छापा मार कार्यवाही की थी। यह कार्यवाही हवाला और कर चोरी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद आयकर विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर मीणा के नेतृत्व में 25 अधिकारियो की टीम श्रीजी ट्रांसपोर्ट, महेंद्रा जनरेटर के सेल्स एंड सर्विस डीलर के दुकान, आफिस और घर पर दबिश दे कर की गई थी। वही 20 अप्रैल को शेलेन्द्र नगर के मकान नंबर A-7 में आईटी ने दबिश दी थी और इस कार्यवाही को समता कॉलोनी के समता आर्केड में कल हुई श्रीजी ट्रांसपोर्ट और महेंद्रा जनरेटर के मालिकों के ठिकानों पर आईटी की रेड को जोड़कर देखा जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news