रायपुर/23 अप्रैल 2019। पहले चरण की 1 लोकसभा सीट और दूसरे चरण के 3 लोकसभा सीटों के समान तीसरे चरण की 7 लोकसभा सीटों के मतदाता कांग्रेस को भरपूर समर्थन और आर्शीवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सातों लोकसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के बाहर कांग्रेस के पन्डालों में उमड़ा मतदाताओं का सैलाब और भाजपा के पंडालों में फैली वीरानगी इस बात को साफ कर रही थी कि कांग्रेस तीसरे चरण के मतदान की सातों लोकसभा सीटों को भी जीतने जा रही है। पूरे प्रदेश से मिल रही सूचनाओं के अनुसार मतदान केन्द्रों तक पहुंचे मतदाताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना और 24 लाख युवाओं को मार्च 2020 तक सरकारी नौकरी सहित कांग्रेस के शिक्षा और स्वास्थ्य बजट दोगुना करने के निर्णय के समर्थन में मतदान किया है। ग्रामीण और शहरी दोनो ही क्षेत्रो के मतदान केन्द्रो में लोग राज्य की तीन महिने पुरानी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली को भी आधार बनाकर केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनाने को उत्सुक दिखे। लोग बिजली बिल आधा होने, धान की कीमत 2500 रू. तथा किसानों के कर्ज माफी को बड़ा कदम बता रहे थे। युवाओं के लिये सरकारी नौकरी के रास्ते खोलने के कांग्रेस सरकार के निर्णय विशेषकर शिक्षा विभाग में 17000 नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने से युवा मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पूरे छत्तीसगढ़ में मतदाताओं ने मोदी सरकार की जुमलेबाजी और वायदाखिलाफी का बदला लेने के लिये भी भाजपा के खिलाफ मतदान किया। अंतिम चरण के मतदान के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत होगी।
Post Top Ad 3
Raipur
Tuesday, 23 April 2019
Home
Unlabelled
तीसरे चरण के 7 सीटों के मतदान के बाद यह सुनिश्चित हो गया कांग्रेस राज्य की सभी 11 सीटें जीत रही : कांग्रेस
तीसरे चरण के 7 सीटों के मतदान के बाद यह सुनिश्चित हो गया कांग्रेस राज्य की सभी 11 सीटें जीत रही : कांग्रेस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment