तेज धमाके के साथ दो हिस्से में बंटा पूर्वा एक्सप्रेस, आधी रात को मची चीख-पुकार, 100 से अधिक की संख्या में घायल की जानकारी। - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Friday, 19 April 2019

तेज धमाके के साथ दो हिस्से में बंटा पूर्वा एक्सप्रेस, आधी रात को मची चीख-पुकार, 100 से अधिक की संख्या में घायल की जानकारी।


कानपुर। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था। घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।
रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई। घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था। अचानक से एक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।
पता चला कि ट्रेन पलट गई है। बहुत से यात्री हताहत हुए हैं। झारखंड के जसीडीह निवासी राजेश चौधरी ने बताया कि चारों तरफ चीख पुकार मची है। घायलों में बिहार के रवींद्र वर्मा, पवन सिंह, संजय, भूपेश, वीरेंद्र आदि को कांशीराम ट्रामा सेंटर लाया गया है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, महाराजपुर पुलिस सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कानपुर शहर के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानपुर डीएम विजय विश्वास पंत घटना स्थल पर मौजूद हैं।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर : 0512232301
इनके अलावा कुछ अन्य हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-मिर्जापुर- 0544 2220095, इलाहाबाद (प्रयागराज)- RLY 0532 1072, फतेहपुर- 05180 1072, 05280 222025, RLY 222436, कानपुर- 0512 1072, 05122323015, 2323016, 2323018, टूंडला- 0561 2220337, 220338 इटावा- 0568 8266382, 0568 8266383, अलीगढ़- 05712403458

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news