वैशाली नगर जोन क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन को जोडऩे के लिए जोन कार्यालय-2 के गेट के सामने की 400 डाया व्यास की मुख्य पाइप लाइन को काटकर छोड़कर दिया। - Rvkd news

Rvkd news

Breaking

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली शंकर ढेर -

Home Top Ad 2

Post Top Ad 3

Monday, 25 February 2019

वैशाली नगर जोन क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन को जोडऩे के लिए जोन कार्यालय-2 के गेट के सामने की 400 डाया व्यास की मुख्य पाइप लाइन को काटकर छोड़कर दिया।

वैशाली नगर जोन क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन को जोडऩे के लिए जोन कार्यालय-2 के गेट के सामने की 400 डाया व्यास की मुख्य पाइप लाइन को काटकर छोड़कर दिया।

भिलाई. शहर में जल संकट गहराने लगा है। अमृत मिशन के पाइप लाइन को ज्वाइंट करने में एजेंसी के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से वैशाली नगर जोन के दो वार्डों के तीन हजार से अधिक रहवासियों को तीसरे दिन भी जल संकट का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन के वॉल्व में फाल्ट की वजह से वार्ड-12 के रहवासियों को सोमवार की सुबह पानी नहीं मिला। आखिर में निगम प्रशासन ने टैंकर से वैकल्पिक व्यवस्था की। जिससे लोगों को राहत मिली।
मुख्य पाइप लाइन को काटकर छोड़ दिया
भाजपा पार्षद रामानंद मौर्या का कहना है कि शुक्रवार की शाम 5 बजे को अमृत मिशन के अंतर्गत वैशाली नगर जोन क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन को जोडऩे के लिए जोन कार्यालय-2 के गेट के सामने की 400 डाया व्यास की मुख्य पाइप लाइन को काटकर छोड़कर दिया।
इन क्षेत्रों में नहीं आया पानी
मुख्य पाइप लाइन कटने के कारण शनिवार की सुबह वैशाली नगर, शांति नगर, कांट्रेक्टर कॉलोनी, रामनगर, राजीव नगर के नलों में पानी नहीं आया। शनिवार को पाइप लाइन को ज्वाइंट कर पानी की सप्लाई किया। इसके बावजूद परदेशी चौक रामनगर, बघवा मंदिर रोड, अंबेडकर कॉलोनी के हिस्से में पानी नहीं आया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad news ad

rvkd news